राजसमंद: राजसमंद में दो साल की उपलब्धियों का संगम: सोलर पंप से लेकर 3D मॉडल्स तक विकास की भव्य झलक
दो साल की उपलब्धियों का संगम: राजसमंद में सोलर पंप से लेकर 3D मॉडल्स तक विकास की भव्य झलक। राजसमंद जिला सूचना केंद्र में 'जिला विकास प्रदर्शनी' का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने एसपी ममता गुप्ता और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में सभी सरकारी विभागों की 2 साल की उपलब्धियों को दिखाया गया है।