आरा: लोजपा र ने रेड क्रॉस के सभागर में बूथ स्तरीय नवसंकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया
Arrah, Bhojpur | Feb 27, 2025 लोजपा रामविलास के द्वारा बूथ स्तरीय नव संकल्प कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर लोजपा के सांसद अरुण भारती शामिल हुए। जिन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए कहा कि हमारे नेता चिराग पासवान बिहार के विकास की बात करते हैं। ऐसे में हम सभी को चाहिए की बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत कर उनके हाथों को मजबूत करें।