आरा: देवघर से मुंडन करा लौट रहे ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौके पर मौत, 8 से 10 लोग जख्मी
Arrah, Bhojpur | Feb 27, 2025 देवघर से मुंडन कराकर ऑटो से यात्री अपने घर जा रहे थे तभी ट्रक ने ऑटो में टक्कर कर मार दिया। यह घटना शाहपुर के समीप फौजी चौक के पास हुई है। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि 8 से 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। सभी मृतक और जख्मी पटना जिले के निवासी बताए गए हैं। मृतकों का सदर अस्पताल में 100 का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।