आरा: मझौवा में गोली मारकर जख्मी करने के मामले में फुफेरे भाई समेत 5 गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
Arrah, Bhojpur | Feb 26, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के मझौवां गांव में भाई के तिलक की रात सोनू कुमार को गोली मारे जाने की गुत्थी पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सुलझा ली है। घटना में शामिल सोनू सिंह के दो फुफेरे भाइयों सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।गोली मारने में इस्तेमाल देसी पिस्टल और अपाची बाइक के अलावा दो गोली और पांच मोबाइल भी बरामद किये गये हैं।