खरगोन में बुधवार 2 बजे को दीपावली के अगले दिन किसानों ने परंपरागत रूप से खेतों में पहुंचकर उत्साहपूर्वक पड़वा पर्व मनाया। दोपहर 2 बजे से ही किसानों ने अपने पशुओं की पूजा-अर्चना कर पटाखे और आतिशबाजी के साथ त्योहार का जश्न मनाया। खेतों में गूंजते पटाखों की आवाज और खुशी से झूमते किसानों के चेहरों पर उल्लास झलकता रहा।