नौतन: बुद्धवलिया: कैदी की मौत के बाद गांव में तनाव, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
नौतन थाना क्षेत्र के दक्षिण तेंदुआ पंचायत अंतर्गत बुधवलिया गांव में जेल में बंद कैदी की मौत के बाद तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। गांव निवासी गोरख मुखिया की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। मंगलवार की शाम करीब चार बजे जब उनका शव गांव पहुंचा, तो माहौल अचानक बिगड़ गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरी रात गांव में कैंप कर कड़ी निगरानी रखी।