जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर सब्जी मंडी के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस की मदद हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।