कोलगवां के गहरानाला इलाके में ट्रक लोड कर ड्राइवर इलाहाबाद जाने की तैयारी कर रहा था । तभी दबंग कामरान व उसका एक साथी आया और ट्रक ड्राइवर अब्दुल रहीम को लाठी से पीट दिया । मारपीट के पीछे कोई वजह सामने नहीं आई है । मंगलवार की दोपहर 3 बजे घायल पीड़ित ड्राइवर रिपोर्ट दर्ज कराने कोलगवां थाना पहुंचा है ।