अखिल विश्व गायत्री परिवार की जिला बैठक रविवार को दोपहर 1:00 करीब ब्यावरा शहर के गायत्री मंदिर पर आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी वर्ष के लिए संगठन विस्तार और जन जागरण अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक का शुभारंभ गुना उपजोंन प्रभारी महेश केवट के द्वारा किया गया।