हरदोई: डीएम ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए कलेक्ट्रेट में स्थापित एमसीएमसी कक्ष व कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया
Hardoi, Hardoi | Mar 29, 2024 डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने 4 बजे लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए कलेक्ट्रेट में स्थापित एमसीएमसी कक्ष व कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। एमसीएमसी कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि विभिन्न चैनलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाये। कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि सी विजिल ऐप व 1950 पर प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण हो।