लाडपुरा: कोटा किशोरपुरा इलाके में बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार हुए दोनों बदमाशों को पुलिस लेकर पहुंची घटनास्थल पर
Ladpura, Kota | May 31, 2024 कोटा के किशोरपुरा इलाके में बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार हुए जीशान और फैजान को शुक्रवार को पुलिस घटना स्थल पर लेकर पहुंची और नक्शा मुआइना किया। पुलिस ने बताया कि मामूली कहासुनी पर बदमाशों ने गुर्जर समाज के वरिष्ठ सदस्य सत्यनारायण खटाना की हत्या कर दी थी।