कोंच: कड़ाके की ठंड से 80 वर्षीय वृद्धा की मौत, प्रखंड कार्यालय परिसर में गिरी
Konch, Gaya | Jan 9, 2026 अंचल कार्यालय स्थित आरटीपीएस कार्यालय के पास शुक्रवार दोपहर एक बजे कड़ाके की ठंड की चपेट में आने से एक 80 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। मृतका की पहचान कुरमावां पंचायत के बेदौली गांव निवासी शांति देवी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शांति देवी किसी कार्य से प्रखंड कार्यालय आई थीं। अत्यधिक ठंड के कारण आरटीपीएस कार्यालय के सामने अचानक वह गिर गई।