दरभंगा: कमला नदी में डूबे किशोर का शव 48 घंटे बाद बरामद, गांव में मातम, DMCH में हुआ पोस्टमॉर्टम
बहेड़ी प्रखंड के अटहर दक्षिणी पंचायत स्थित ब्लॉट गांव में गुरुवार शाम कमला नदी में डूबे 13 वर्षीय सत्यम कुमार (पुत्र रंजय राम) का शव 48 घंटे बाद शनिवार को बरामद किया गया। पूजा-अर्चना के दौरान कपड़े से पैसे निकालते समय उसका पैर फिसल गया था और वह तेज धार में बह गया। जलकुंभी व तेज बहाव के कारण खोज में ग्रामीणों को भारी दिक्कत हुई।