झांसी-ललितपुर राजमार्ग पर स्थित बिजौली बीच बस्ती में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सकड़ पर दौड़ रहे एक डंपर का पिछला हिस्सा (ढाला) अचानक खुल गया। गनीमत यह रही कि जिस समय यह घटना हुई, डंपर के ठीक पीछे कोई वाहन या पैदल राहगीर नहीं था, वरना एक भीषण सड़क हादसा हो सकता था।