बकानी: 20 अक्टूबर को हुसैनी समिति की ओर से बकानी कस्बे के सलोतिया मोहल्ले में निशुल्क चिकित्सा कैंप का होगा आयोजन
बकानी कस्बे में हुसैनी समिति द्वारा सलोतिया मोहल्ले में कल निशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन होगा। हुसैनी समिति सदर बकानी जाकिर कुरैशी ने आज शनिवार को शाम 5:30 बजे बताया कि सलोतिया मोहल्ले में कल 11:00 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक निशुल्क चिकित्सा कैंप के मुख्य अतिथि खानपुर बकानी विधायक सुरेश गुर्जर रहेंगे। केंप में कई रोगों के विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे ।