आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के मजदूर नेता जोन मिरन मुंडा का घाघीडीह जेल से रिहा होने पर मजदूरों और समर्थकों ने जेल गेट पर गर्म जोशी से स्वागत किया। इस दौरान पूंजीपतियों की साजिश नहीं चलेगी, जेल का ताला टूट गया जोन मिरन मुंडा छूट गया का नारा लगाया गया। साथ ही राजनगर में सिद्धू-कानू की प्रतिमा पर और चाईबासा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।