जमुई: शराब तस्करी मामले में फरार चल रहे एक युवक को चिहरा थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल
Jamui, Jamui | Jul 31, 2024 शराब की तस्करी मामले में दो माह से फरार चल रहे एक युवक को छापेमारी कर चिहरा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे कागजी प्रक्रिया पूरी कर सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद कोर्ट में पेशी कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बटिया थाना क्षेत्र के कटावत गांव निवासी सहदेव दास के पुत्र मंटू दास के रूप में हुई है।