गढ़पुरा: कुमारसो पंचायत में टेंट हाउस का ताला तोड़कर सामान चोरी
मंगलवार की रात्रि लगभग 11:00 बजे के करीब गढ़पुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमारसो पंचायत मध्य विद्यालय के समीप न्यू राजा टेंट हाउस का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 3 लाख से अधिक के सामान चोरी कर ली। टेंट हाउस के संचालक निवास जितेंद्र कुमार ने थाने में प्राथमिक कराई। गढ़पुरा थाना अध्यक्ष ने बताया मामले की जांच की जा रही है।