चित्रकूट में UGC के नए नियमों के विरोध में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता संगठन की जिलाध्यक्ष गायत्री पांडेय के नेतृत्व में सवर्ण संगठनों ने एकजुट होकर शुक्रवार सुबह 11 बजे से जोरदार प्रदर्शन किया है। सैकड़ों की संख्या में लोग पटेल चौराहे पर एकत्र हुए और शहर मुख्यालय तक विरोध मार्च निकालते हुए तहसील पहुंचे। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई ।