जगाधरी: रसूलपुर से 15 खैर के पेड़ चोरी होने के बारे में पंचायत खंडाधिकारी ने दी शिकायत मामला दर्ज
पंचायत खंड अधिकारी कार्तिक चौहान ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनकी रसूलपुर के अंदर पंचायती जमीन है। ऐसे में उसे पर लगे 15 खैर के पेड़ कोई काट कर अपने साथ ले गया। इस बात की जानकारी सरपंच ने उन्हें दी जिसके बाद इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।