जगाधरी: महिला थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और साथ ले जाने पर परिजन ने पुलिस से की शिकायत, मामला दर्ज
लड़की के पिता ने बताया कि उसकी लड़की किसी कार्य से उगाला गांव में गई हुई थी। एक लड़के के द्वारा उसका रास्ता रोक कर उसे छेड़छाड़ की और बेहला फुसला कर उसे अपने साथ ले गया। जबकि उसकी लड़की की उम्र मात्र 17 साल है। ऐसे में उसने पुलिस को शिकायत देकर इसमें कार्रवाई की मांग की है।