सिमडेगा: तामड़ा डीपाटोली गांव में विवाद के चलते पड़ोसी ने व्यक्ति की हत्या कर दी, आरोपी गिरफ्तार
सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तामडा डीपाटोली गांव में बीती देर रात आपसी विवाद में गांव के दिलीप तिर्की नामक व्यक्ति के द्वारा गांव के ही अमृतलाल को लकड़ी के टुकड़े से मार कर हत्या कर दी। इधर पुलिस सोमवार की सुबह 8:00 बजे मिलने के शव अपने कब्जे ले लिया एव आरोपी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया गया कि शराब पीने को लेकर विवाद में हत्या हुई।