108 एंबुलेंस के पायलेट मुरारी लाल गोस्वामी ने शुक्रवार को 8 बजे जानकारी देते हुए बताया। कि देवेश कुशवाहा नागौर से भंडारे का निमंत्रण खाकर अपनी बाइक से वापस शेरपुर के लिए आ रहा था। तभी रायतपुरा नहर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर की लाइट की चकाचौंध के कारण बाईक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक जमीन पर गिर पड़ी और ट्रैक्टर के पहिए से जा टकराई, जिससे देवेश को चोट आई।