बिहटा: गोढना गांव के पास बाइक की टक्कर में एक महिला घायल
Bihta, Patna | Nov 4, 2025 बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोढना गांव के पास बाइक की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। जिसे इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां घायल हुई महिला का इलाज चल रहा है। यह दुर्घटना मंगलवार की रात 8:35 के करीब की बताई जाती है। घायल महिला की पहचान मीना देवी के रूप में की जा रही है।