कानपुर: अनवरगंज थानाक्षेत्र में सोहनलाल कंपाउंड की सैडलरी फैक्ट्री के सेकंड फ्लोर में आग, कर्मचारियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया
अनवरगंज थाना क्षेत्र में सोहनलाल कंपाउंड स्थित सैडलरी फैक्ट्री के सेकेंड फ्लोर में सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे भीषण आग लग गई।सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने फंसे 5 कर्मचारियों का रेस्क्यू कर निकल गया। सीएफओ ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीमों ने चारों ओर से घेराबंदी कर आग बुझाने का कार्य शुरू किया और समय रहते आग बुझा दिया गया।