कानपुर: चमनगंज थाने के अंतर्गत पुलिस ने मोबाइल चुनौती के प्रकरण में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, डीसीपी सेंट्रल ने दी जानकारी
चमनगंज पुलिस ने राह चलते फोन पर बात करने वाले लोगों से मोबाइल छीनने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह लूटे गए मोबाइल बेचने जा रहे थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने सात मोबाइल बरामद किए है। डीसीपी सेंट्रल ने सोमवार 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा किया है।