अररिया: चैती दुर्गा पूजा के महानवमी के अवसर पर ओम नगर में भक्तों की उमड़ी भीड़, वीर मंदिर में प्रसाद का किया गया वितरण
Araria, Araria | Apr 6, 2025 शहर के ओमनगर स्थित दिव्य दुर्गा वैष्णवी मंदिर में रविवार को चैती दुर्गा पूजा के महानवमी के मौके पर मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। शाम 7 बजे के करीब पूजा अर्चना के दौरान मंदिर कमेटी द्वारा भक्तों के लिए प्रसाद का भी प्रबंध किया गया था।