अररिया: रामनवमी शोभायात्रा को लेकर डीएम और एसपी ने कंट्रोल रूम अररिया से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी
Araria, Araria | Apr 6, 2025 रामनवमी के मौके पर अररिया में आयोजित शोभा यात्रा जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ी सतर्कता बरती. जिला पदाधिकारी अनिल कुमार और पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने संयुक्त रूप से कंट्रोल रूम अररिया से पूरी व्यवस्था की निगरानी की, इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रा के मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की.