कोल: पॉक्सो एक्ट में फरार आरोपी को थाना सासनीगेट पुलिस ने मथुरा रोड से किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Koil, Aligarh | Jul 15, 2025 थाना सासनीगेट पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे आरोपी अशोक राठौडर पुत्र श्यामलाल निवासी बापू नगर थाना गांधी पार्क को मथुरा रोड से गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर अग्रिम कार्यवाही के बाद मंगलवार की शाम मेडिकल परीक्षण करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।