प्रयागराज: प्रयागराज संगम स्टेशन 14 फरवरी तक रात्रि 12:00 बजे तक यात्रियों के आवागमन के लिए बंद किया गया
जिला प्रशासन के आदेश अनुसार उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का प्रयागराज संगम स्टेशन दिनांक 9 फरवरी को 1:30 बजे से 14 फरवरी की रात्रि 12:00 बजे तक यात्री आवागमन के लिए बन्द रहेगा।महाकुंभ क्षेत्र में आने वाले अन्य आठ स्टेशनों से नियमित और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन नियमित रूप से चल रहा है।जबकि आज मंगलवार को करीब 11:00 बजे यह जानकारी भी सामने आई है।