प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में 68 विदेशी भक्तों ने एक साथ ली दीक्षा, वीडियो सामने आया
प्रयागराज के संगम तट पर लगातार आस्था का जनसमुद्र देखने को मिल रहा है,ऐसे में देश-विदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र गंगा की धारा में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं,तथा सनातन के इस रंग में रंगते हुए नजर आ रहे हैं,आज मंगलवार को करीब 11:00 बजे का एक वीडियो भी सामने आया है,जिसमें 68 विदेशी भक्तों ने एक साथ दीक्षा ली है।