रायबरेली: दरियापुर प्र.वि.विद्यालय में डीएम ने CMO व अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचकर,संचारी रोग व अन्य व्यवस्थाओं की जानी हकीकत
सदर तहसील में ब्लॉक राही के,दरियापुर ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में,डीएम ने सीएमओ व अन्य अधिकारियों के साथ,शुक्रवार को पहुंचकर संचारी रोग व अन्य व्यवस्थाओं की हकीकत जानी है।संचारी रोग को लेकर CMO को दिए निर्देश,वहीं डीएम ने बच्चों से वार्ता भी की हैं।डीएम के कई सवालों का शिक्षकों द्वारा जवाब न दिए जाने पर,डीएम ने नाराजगी जताते हुए कारवाई की चेतावनी दी है।