रायबरेली: डिघिया गांव में मजदूर के ऊपर छज्जा गिरने से मजदूर हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
शुक्रवार को मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डिघिया गांव में मजदूर रमेश के ऊपर छज्जा गिरने से गंभीर रूप से हुआ घायल। परिजनों के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया,जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ विवेक द्विवेदी ने बताया की मजदूर के सर पर गंभीर रूप से चोटे आने पर भर्ती कर इलाज किया जा रहा, हालत बताई जा रही नाजुक।