जिंदोली गुरुकुल में तीन दिवसीय वैदिक सम्मेलन शुरू, 18 राज्यों से आए वेदाचार्य हुए शामिल, वेद शोभा यात्रा भी निकाली गई
खैरथल तिजारा की 52 मोड की घाटी स्थित जिंदोली गुरुकुल में शनिवार देर शाम को वैदिक मत्रों के साथ तीन दिवसीय भव्य वैदिक सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया गया।रविवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन के संयुक्त तत्वधान में किया जा रहा है।जिसमें देश भर से वेद आचार्य और छात्र उपस्थित हैं।