लंभुआ: सुलतानपुर जिले की लम्भुआ तहसील क्षेत्र के मतईपुर में हुआ विशाल भंडारा, हजारों भक्तों ने लिया प्रसाद
सुलतानपुर। लम्भुआ तहसील क्षेत्र के मतईपुर गांव में बुधवार को धार्मिक आयोजन के तहत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में आसपास के गांवों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।भंडारे के दौरान सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।