लंभुआ: लंभुआ क्षेत्र के तेरएं गांव में बकरी चराने गए युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
सुल्तानपुर जिले के लंभुआ में बुधवार को घर के पास ही स्थित तालाब के किनारे बकरी चराने गया युवक फिसलकर तालाब के पानी में डूब गया। आसपास के लोगों द्वारा शोर गुल मचाने के बाद वहां पर काफी लोग इकट्ठा हो गए और युवक को तालाब के पानी से बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घर पर मौजूद बीमार बड़ी मां को जैसे ही उसकी मौत की जानका