सवायजपुर: हरपालपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की हुई मौत
बिल्हौर-कटरा हाईवे पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई, तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपति और उनकी 10 वर्षीय पुत्री को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, बाइक चालक अपनी पत्नी की दवा लेने सांडी जा रहा था।