आगरा: जयपुर हाउस स्थित आर्य समाज मंदिर में पंजाबी समाज के लोगों ने की बैठक,पूर्व मंत्री को निष्कासित करने की मांग की
Agra, Agra | Apr 29, 2024 आगरा में पंजाबी समाज के पिता-पुत्री पर कर चला कर जानलेवा हमला करने वाले पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के पोते दिव्यांश चौधरी की गिरफ्तारी न होने से नाराज पंजाबी समाज के लोगों ने सोमवार को जयपुर हाउस स्थित आर्य समाज मंदिर में बैठक का आयोजन किया। समाज के लोगों ने भाजपा से पूर्व मंत्री को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।