आगरा: लोहामंडी के मदिया कटरा चौराहे पर पुलिसकर्मी ने छात्र से की मारपीट, जानकारी देता पीड़ित छात्र दीपक जैन
Agra, Agra | Apr 29, 2024 आगरा में एक छात्र ने पुलिसकर्मी पर अभद्रता के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया हैं। पीड़ित छात्र दीपक जैन ने बताया कि वह सुबह कोचिंग जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक पुलिसकर्मी की स्कूटी गिर पड़ी। इस बात पर पुलिसकर्मी ने मारपीट शुरू कर दी। छात्र ने मौके पर पुलिस को भी बुलाया था। लेकिन पुलिस आने से पहले दोषी पुलिसकर्मी भाग गया।