गुरूर: संजारी बालोद की MLA संगीता सिन्हा ने अजय चंद्राकर पर तंज कसते हुए कहा- 15 विधायक लेकर आइए, हम आपको मुख्यमंत्री बनाएंगे
Gurur, Balod | Dec 17, 2025 संजारी बालोद की MLA संगीता सिन्हा ने भाजपा के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर को सरकार तोड़ने का ऑफर दे दिया। गौरतलब है कि अजय चंद्राकर सत्ता पक्ष भाजपा के विधायक होने के बावजूद अपनी ही सरकार की नीतियों और कामकाज के खिलाफ विधानसभा में लगातार मुखर रहे है, जिसने विपक्ष को उन पर डोरे डालने का मौका दे दिया है।