बागपत: सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति ने मांगो को लेकर अधिशासी अभियंता नलकूप खंड कार्यालय बागपत पर किया प्रदर्शन
Baghpat, Bagpat | May 29, 2025 गुरुवार को करीब साढे 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार अधिशासी अभियंता नलकूप खंड कार्यालय बागपत में 17 सूत्रीय मांगो क़ो लेकर सिचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि सरकार सिंचाई विभाग के कई पदों क़ो समाप्त करने जा रही है।