बागपत: तालाब के ओवरफ्लो होने के कारण टटीरी के किसान की 8 बीघा गन्ने की फसल जलमग्न, तालाब की चारदीवारी कराने की मांग#janasamsaya
Baghpat, Bagpat | May 29, 2025 गुरुवार को करीब साढे दस बजे कस्बा टटीरी निवासी किसान सौरभ कुमार के मुताबिक कस्बा टटीरी-सूरजपुर महनवा मार्ग स्थित उनके खेत हैं। खेत के पास ही तालाब है। तालाब में मछली पालन होता है। तालाब ओवरफ्लो होने के कारण गन्ने की फसल जलमग्न हो गई है। जलमग्न होने से करीब आठ बीघा गन्ने की फसल बर्बाद हो रही है। जिससे उनका हजारों का नुकसान हो रहा है।