राजगढ़: अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम राजगढ़ में संपन्न हुई 69वीं राज्य स्तरीय ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता, छात्र वर्ग 17 व 19 वर्ष
Rajgarh, Churu | Nov 3, 2025 अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम राजगढ़ में चल रही 69वीं राज्य स्तरीय ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता छात्र वर्ग 2025-26 (17 वर्ष/19 वर्ष) के छठे दिन भी मुकाबले रोमांचक रहे। प्रदेश के युवा खिलाडिय़ों ने सभी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक श्रेष्ठत्तम प्रदर्शन किया। प्रतिनियुक्त कार्मिकों, टीम प्रभारियों व आयोजन समिति के समन्वय से सभी प्रतियोगिताएं निर्विवाद संपन्न हुई।