खैरा प्रखंड के प्रसिद्ध गरही डेम स्थल पर गुरुवार को 10 बजे रविदास अधिकार महासभा के बैनर तले संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती सह रविदास सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि महासभा के संस्थापक गोल्डन अम्बेडकर रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 फरवरी 2026 को सोखो के मैदान में भव्य जयंती सह सम्मेलन आयोजित होगा।