हटा: हटा की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सूने घर मे चोरी,नकदी जेवर ले गए अज्ञात चोर,हटा थाना पुलिस मौके पर पँहुची
Hatta, Damoh | Aug 24, 2024 हटा थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक सूने घर मे चोरी की वारदात सामने आई है,बताया जा रहा अज्ञात चोरों ने पार्वती बाई चक्रवर्ती के घर धावा बोलकर अलमारी में रखे करीब 35 हज़ार नकद और करीब 1 लाख कीमत के सोने चांदी के जेवर पार कर दिए,घटना के समय पीड़ित रक्षाबंधन मनाने अपने रिश्तेदारी में गई थी वापिस आने पर घर का दरवाजा टूटा पाया,तो हटा पुलिस को सूचना दी