प्राकृतिक खेती के जरिए रसायनों से मुक्त भविष्य गढ़ने की तैयारी अब ज़मीनी स्तर पर शुरू हो गई है। पन्ना के कृषि विज्ञान केंद्र में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कृषि सखियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज रविवार 18 जनवारी को दूसरा दिन संपन्न हुआ।