सबौर: कला केंद्र में स्वर्गीय राम लखन सिंह गुरु जी की पुण्यतिथि मनाई गई
कला केंद्र भागलपुर में कला केंद्र के पूर्व प्राचार्य व वरिष्ठ चित्रकार स्वर्गीय राम लखन सिंह गुरुजी की पुण्यतिथि पर पूर्व डीएसडब्ल्यू डॉ योगेंद्र की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया डॉ योगेंद्र ने गुरुजी को याद करते हुए कहा कि गुरुजी ने जितने अभाव में कला केंद्र को संजोया है उनके बाद भी उनके शिष्यों ने अभाव के बावजूद वह कला केंद्र चला रहे है।