शाहजहांपुर: शहर कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर आई हॉस्पिटल के पास बाइक सवार पिता-पुत्र पर चलाई गई गोली, दौड़कर बचाई जान
शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सीतापुर आई हॉस्पिटल के पास बाइक सवार पिता-पुत्र को घेरकर गोली चला दी गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों की संख्या करीब आधा दर्जन थी। फायरिंग के दौरान दोनों ने बाइक छोड़कर दौड़ लगाई, जिससे उनकी जान बच सकी। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। करीब 44 दिन पहले बच्चों में हुए झगड़े का यह नतीजा बता