शाहजहांपुर: मिश्रीपुर ढाबे के पास खड़े ट्रक में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
शाहजहांपुर। थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्र के मिश्रीपुर ढाबे के पास शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि यह ट्रक पुवायां थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी रामाधार का है। घटना के समय ट्रक ढाबा के