शाहजहांपुर: चौक कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने पिता-पुत्र पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र, जांच में जुटी पुलिस
शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में एक पिता-पुत्र पर दबंगों ने फायरिंग कर दी। अब्दुल रहमान अपने पिता के साथ मिठाई की दुकान से घर लौट रहे थे। सीतापुर आई अस्पताल के पास जाम में फंसे पिता-पुत्र को दबंगों ने घेर लिया।फायरिंग की आवाज से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही किसी को गोली नहीं लगी। आरोपी मौके से फरार हो गए